img-fluid

नगर निगम के कचरा ढोने के वाहन खुले होने के कारण फैल रही बीमारियाँ

December 09, 2022

  • अधिकांश डम्पर और ट्रालियाँ कचरा भरकर शहर में गिराते हुए जाते हैं-जनप्रतिनिधि ध्यान दें

उज्जैन। नगर निगम के घर-घर कचरा कलेक्शन वाहन भंगार हो चुके हैं। कलेक्शन के बाद इनमें भरा कचरा रास्ते में बिखरता जाता है। इससे बीमारियाँ फैल रही। दिनभर कचरा ढोने वाले वाहन दुर्गंध मारते हुए शहर की सड़कों से गुजरते हैं। नगर निगम सीमा में आने वाले 54 वार्डों में हर घर से कचरा कलेक्शन करने के लिए सिंहस्थ से पहले 87 नये वाहन नगर निगम ने लगाए थे, तब से लेकर अब तक यह वाहन सुधार के अभाव में भंगार हो गए हैं। ज्यादातर गाडिय़ों के कवर और ढक्कन गायब हो गए हैं। वार्डों से कचरा लेकर यही भंगार वाहन जब सड़कों से गुजरते हैं तो पीछे चलने वाले वाहनों को रुकना पड़ता है।


इन वाहनो में अलग-अलग किस्म का कचरा भरा होता है जिससे भयंकर दुर्गंध उठती है और रास्ते में कचरा भी बिखरता जाता है। छोटे वाहनों के अलावा 12 बड़े डम्पर और 8 ट्रालियाँ ठीयों से प्लांट तक कचरा ले जाने के लिए नगर निगम के पास मौजूद हैं लेकिन यह भी सालों पुरानी होने के कारण खराब हो गई हैं और कचरा ढक्कर ले जाने की व्यवस्था नहीं हैं।

Share:

  • मंगलवार से शुरु हो सकती है सिंहस्थ क्षेत्र के निर्माण तोडऩे की कार्रवाई

    Fri Dec 9 , 2022
    प्रशासनिक अमला जुटा अवैध निर्माण और अतिक्रमणों की फायनल सूची बनाने में-550 से अधिक चिन्हित हैं साल 2018 से उज्जैन। लंबी रोक के बाद अब जिला प्रशासन फिर से सिंहस्थ क्षेत्र को खाली कराने में जुट गया है और सिंहस्थ भूमि पर बने पक्के निर्माण तोड़े जाएँगे। सिंहस्थ 2016 से 2018 के बीच मेला क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved