
नई दिल्ली। बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में नेपाल की रहने वाली एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने पटना जंक्शन (patna junction) के पास एक बस में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी एक निजी बस का चालक है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नेपाल देश की रहने वाली है। वह हाल ही में अपने परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी से पटना जंक्शन पहुंची थी। यहां उसे एक युवक मिला है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे एक निजी बस में ले गया। आरोपी ने कई जगह घुमाने के बाद उसके साथ डरा-धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी उसे बस से उताकर फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बताया जा रहा है कि पहले इस मामले में आरोपी के ITBP जवान होने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह अफवाह निकली। पुलिस का दावा है कि आरोपी एक निजी बस का चालक है। उसके नाम का पता चल गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस घटना में एक से ज्यादा आरोपियों के होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इससे इनकार किया है। DSP अनु कुमारी का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी एक निजी बस का चालक है। उसके नाम का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved