img-fluid

Disha Patani ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, देखें

April 05, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री(Industry) में अच्छी सफलता पाई है। इस समय दिशा (Disha Patani) कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें से एक सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ भी शामिल है। दिशा (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया। इन तस्वीरों को देख यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वो अलग-अलग पोज देती नजर आईं। उनके इस अदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिशा की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

वहीं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘मूड’। बता दें कि फोटो देखकर वाकई अभिनेेत्री पूरे मूड में नजर आ रही हैं। दिशा लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफेद बिकिनी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की थी, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी’ एक सेशन चलाया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें समंदर और पहाड़ों में से क्या सबसे ज्यादा पसंद है?
इस सवाल का जवाब दिशा ने तस्वीर शेयर कर दिया था। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें दिशा व्हाइट टू-पीस में नजर आ रही हैं। उनके पीछे समंदर नजर आ रहा है और इसे शेयर करते हुए दिशा ने बताया है कि ‘पहाड़ से ज्यादा उन्हें बीच पसंद है।’
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘मलंग’ में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू थे। दिशा पाटनी अब सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ में भी दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दिशा ‘एक विलेन 2’ में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी।

Share:

  • Divya Bharti की मौत आज भी बना हुआ है एक राज, जानें वो आखिरी रात

    Mon Apr 5 , 2021
    मुंबई। दिव्या भारती (Divya Bharti) एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बेहद कम समय में वो मुकाम हासिल कर लिया था जो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस सालों तक काम करने के बावजूद भी हासिल नहीं कर पाई थीं. वहीं इस एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में ही दुनिया छोड़ दी. हालांकि दिव्या की मौत की गुत्थी आजतक सुलझ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved