img-fluid

कर्मचारियों को दीवाली तोहफा, 775 करोड़ का त्यौहार अग्रिम भुगतान

November 08, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में दीपावली पर्व के पूर्व एरियर्स और त्यौहार अग्रिम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। शासन द्वारा सातवें वेतन की तीसरी किश्त का 25 प्रतिशत और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 10 हजार रूपये त्यौहार अग्रिम देने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह राशि दीपावली के पहले मिल जायेगी।
चौहान ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है, हर स्थिति में प्रदेश सरकार शासकीय कर्मियों के साथ है। कोविड-19 संक्रमित शासकीय सेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों की चिकित्सा पर हुए व्यय संबंधी भुगतान की भी व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की भी महती भूमिका रही है। उन्होंने शासकीय सेवकों की वेतनवृद्धि के संबंध में भी शीघ्र निर्णय लिये जाने की बात कही। चौहान ने कहा कि त्यौहार अग्रिम और सातवें वेतन आयोग की तीसरी किस्त का 25 प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी करने के दिये गये है, जिससे शासन-प्रशासन के अभिन्न अंग शासकीय सेवकों को दीपावली के पूर्व यह राशि मिल सके।

Share:

  • सरकार से नहीं मिला मक्का को समर्थन, किसान कम भाव में बेच रहे उपज

    Sun Nov 8 , 2020
    भोपाल। इस वर्ष भावांतर योजना या समर्थन मूल्य खरीदी के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मक्का उपज का पंजीयन नहीं करवाया है। इसके चलते किसानों को कम भाव में मक्का उपज बेचना पड़ रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मक्का उपज का भाव 1000 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved