बड़ी खबर मनोरंजन

देशभर में रही Diwali की धूम, सेलेब्स ने ऐसे किया सेलिब्रेट, दी शुभकामनाएं

मुम्बई (Mumbai)। देशभर में दिवाली (Happy Diwali) की धूम है। चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइट्स (colorful lights) से घर और दुकानें सजी हुई हैं। बॉलीवुड में करीब हफ्ते भर पहले से दिवाली पार्टीज (Diwali parties) होनी शुरू हो गई थीं। इन पार्टीज में पहुंचकर सितारों ने रौनक बढ़ाई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। रविवार को दिवाली के पावन मौके (auspicious occasion of Diwali) पर सेलेब्स ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर (Kareena Kapoor), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सहित अन्य कई सितारे शामिल हैं।


दीपिका ने रणवीर के साथ तस्वीरें शेयर की है। दोनों बैठकर हवन कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’

तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर हैं। आलिया ने एक दुपट्टे की फोटो भी पोस्ट की है जिस पर राहा लिखा है। उन्होंने सभी फैन्स को हैप्पी दिवाली कहा है।

करीना कपूर ने मजेदार फैमिली फोटो शेयर किया है। उन्होने पिंक कलर का कुर्ता और प्लाजो पहना है। सैफ सफेद कुर्ता-धोती में हैं। साथ में तैमूर और जेह खड़े हैं। फोटोज में कभी जेह दूसरी तरफ देख रहे हैं तो किसी में करीना दोनों बेटों को संभाल रही हैं। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘साल दर साल परफेक्ट फैमिली पिक्चर की कोशिश कर रही हूं लेकिन… हैप्पी दिवाली प्यारे लोगों। हमारे दिल से आपके दिल तक।’

कंगना रनौत पूरे ट्रेडिशनल लुक में है। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे। कंगना लिखती हैं, ‘दिवाली हमेशा व्यस्तता से भरा और रोमांचकारी होता है। बहुत बहुत जरूरी बात इसमें वह सब है जो मैं एक त्योहार से चाहती हूं। असल में यह मेरा फेवरेट त्योहार है। रोशनी का त्योहार। हमारी दिवाली की झलकियां।’

इनके अलावा नीचे पोस्ट में बाकी सितारों के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख सकते हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, करिश्मा तन्ना, हंसिक मोटवानी, संजय दत्त, जहीर खान, सागरिका घटगे, सुनील शेट्टी, निम्रत कौरर, रसिका दुग्गल, मधुरिमा तुली, सुरभि ज्योति, देवोलीना भट्टाचार्य और नरगिस फाखरी हैं।

Share:

Next Post

भारतीय उच्चायुक्त को कनाडा में बंदी बनाने की साजिश

Mon Nov 13 , 2023
नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (Sikhs for Justice) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू इस बार भारतीय उच्चायुक्त को निशाना बनाने की फिराक में है। खबर है कि उसने उच्चायुक्त संजय वर्मा के ‘सिटिजन अरेस्ट’ करने की अपील की है। इतना ही नहीं उसने ऐसा करने पर नकद इनाम देने का भी ऐलान किया […]