मनोरंजन

Birthday Special: गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल थे डीजे वाले बादशाह! इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत

मुंबई। मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी गायिकी के दम पर बादशाह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ। उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं और बादशाह ने अकेले के दम पर अपनी पहचान स्थापित की। बादशाह अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था।

एक बार एक मीडिया बातचीत के दौरान बादशाह ने अपनी पहली मोहब्बत का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक अधूरी प्रेम कहानी से भी पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि जब वह पांचवी में पढ़ा करते थे, तब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। हालांकि, वह कोई सीरियस प्यार नहीं था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हुई। बादशाह के मुताबिक वह उस लड़की के प्यार में पागल थे, लेकिन बादशाह का करियर इस प्रेम कहानी के बीच में आ गया। बादशाह ने कहा था कि गर्लफ्रेंड के साथ उनकी अच्छी बन रही थी और दोनों आगे की जिंदगी की भी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन लड़की को उनका गाना-बजाना पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों अलग हो गए।


बादशाह ने वर्ष 2006 में अपने करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ की और उनके हिपहॉप ग्रुप से जुड़े। वर्ष 2012 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद बादशाह ने हरियाणवी सॉन्ग ‘कर गई चुल’ रिलीज किया। बाद में यह गाना फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2015 में बादशाह पंजाबी हिपहॉप सिंगल ‘डीजे वाले बाबू’ लेकर आए। यह गाना जबरदस्त तरीके से हिट हुआ। 2018 में बादशाह ने अपना पहला एलबम ‘ऑरिजनल नेवर एंड्स’ (O.N.E.) रिलीज किया। बादशाह ने पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड को कई बेहतरीन पार्टी सॉन्ग दिए हैं।

बादशाह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वर्ष 2015 में रैपर की शादी जैस्मिन के साथ हुई। 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने। हालांकि, वर्ष 2019 में इनके बीच अलगाव की खबरें सामने आईं। वहीं, 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि रैपर की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से जोड़ा गया। बादशाह के लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का दिल्ली में अपना घर हैं, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। बादशाह लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।

Share:

Next Post

आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दृश्यम 2', बनी साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Sat Nov 19 , 2022
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। साल 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ की अगली कड़ी ने आते साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छक्का मार दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ रुपये […]