img-fluid

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग पर लगा ब्रेक

November 07, 2026

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर अपडेट दे रहे हैं. बिग बी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें डॉक्टर ने कुछ समय के लिए आराम करने के लिए कहा है. वहीं अपने ब्लॉग में भी अमिताभ ने लिखा था कि उन्हें रात में नींद न आने की समस्या हो रही है और अब खबर है कि बिग बी की तबीयत खराब हो गई है, जिसकी वजह से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग भी रोक दी गई है. एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है. इस बीच चैनल दिवाली स्पेशल वीक के तहत कुछ हफ्ते पुराने एपिसोड दोबारा टेलीकास्ट कर रहा है, जिनमें फिल्मी सितारे मेहमान बनकर पहुंचे थे.

रणबीर कपूर वाला एपिसोड हुआ था आखिरी शूट
सूत्र के मुताबिक, शो का आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट किया गया था. तीनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए KBC के सेट पर पहुंचे थे. दरअसल, ‘रामायण’ की स्टारकास्ट वाला यह एपिसोड फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना थी. लेकिन अमिताभ बच्चन की तबीयत को देखते हुए मेकर्स को अपना पूरा प्लान बदलना पड़ा. सूत्र ने बताया कि फिल्म की रिलीज तक इस एपिसोड को रोककर रखने के बजाय चैनल ने पिछले हफ्ते से शुरू हुए दिवाली स्पेशल वीक की शुरुआत इसी एपिसोड से कर दी.


  • अगले हफ्ते शुरू हो सकती है KBC की शूटिंग
    सूत्र ने आगे बताया कि अगर अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक रहती है, तो अगले हफ्ते से शो की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है. सूत्र के मुताबिक, ‘उम्मीद है कि अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन यह पूरी तरह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा.’

    ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखी ये बात
    अमिताभ बच्चन कई सालों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं. शनिवार को अपने ब्लॉग में भी उन्होंने काम पर धीरे-धीरे लौटने और अपने चाहने वालों से जुड़ाव को लेकर बात की. उन्होंने लिखा, ‘धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या और काम की तरफ लौट रहा हूं. जब आप रोजमर्रा की जिंदगी में होते हैं, तो आपको उसकी आदत हो जाती है, लेकिन जब आप उससे दूर होते हैं, तो वही दिनचर्या भी अलग लगने लगती है. इसे शब्दों में समझाना आसान नहीं है.’ उन्होंने आगे लिखा कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा, मोबाइल और यहां तक कि यह भी याद नहीं रहता कि उन्हें आगे क्या करना था. कुछ घंटे पहले किए गए काम भी यादों से गायब हो जाते हैं, लेकिन स्कूल के आठवीं क्लास के दिन आज भी उन्हें अच्छी तरह याद हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved