
नई दिल्ली। साधारण दिखने वाली झाड़ू आपको मां लक्ष्मी(Maa Lakshmi) का आशीष दिला सकती है और वास्तुदोष का भी कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी का गहरा रिश्ता बताया गया है। इसके साथ बहुत सारी धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जो बड़े-बूढ़ों से हम सुनते आएं हैं। शास्त्रों में कहा गया है जिस घर में झाड़ू का अपमान होता है उस घर में सदैव आर्थिक हानि होती रहती है। आईए जानें, झाड़ू से जुड़ी कुछ खास बातें जो कम ही लोग जानते हैं-
शनिवार (Saturday) को नई झाड़ू का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू को सदैव कृष्ण पक्ष में खरीदना उचित रहता है जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए इस समय में झाड़ू कभी नहीं खरीदनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved