img-fluid

शनिवार को करे ये काम, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

November 28, 2020


हिंदू धर्म में शनिवार ( Saturday) को शनि देव (Shani Dev) की पूजा करने का विधान है। इस दिन शनि दोष (Shani Dosh) से बचने और शनि महाराज की कृपा दृष्टि पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। कोई शनि देव को तेल चढ़ाता है तो कोई शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करता है।
जब शनि देव (Shani Dev) का प्रकोप मनुष्य पर पड़ता है तो उसको कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। शनि का प्रकोप घर की सुख-शांति को नष्ट कर देता है। इंसान का सुख-चैन खोने लग जाता है और घर के सदस्यों को बीमारियां जकड़ लेती हैं। इस वजह से इंसान तनाव में जीने को मजबूर हो जाता है। शनि का संबंध वास्तु शास्त्र से भी है। इसलिए व्यक्ति को कभी कोई गलत कार्य नहीं करना चाहिए। शनि देव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यदि आप इन नियमों का पालन करेंगें तो शनि के प्रकोप  से बच सकते हैं।
– घर में कूड़ा एकत्र न होने दें
कई लोगों को घर में कई दिनों तक कूड़ा घर में एकत्रित करके रखने की आदत होती है, जो काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। घर में कभी भी कूड़ा एकत्र न होने दें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा दृष्टि आप पर से हट जाती है और कई तरह की समस्याएं आपको घेर लेती हैं। प्रतिदिन कूड़ा फेंकना चाहिए।
– इस स्थान की करें प्रतिदिन सफाई
घर में शनि का स्थान स्टोर (Store) को माना गया है। इसलिए स्टोर की रोजाना सफाई करते रहें। स्टोर में गंदगी होने पर शनि देव आप से नाराज हो जाते हैं। इसलिए यहां की सफाई करते रहना चाहिए।
– घर में है काला कुत्ता तो रखें विशेष ध्यान
शनि देव को काला कुत्ता (black Dog) बेहद प्रिय होता है। इसलिए अगर आपने भी घर में काला कुत्ता पाला हुआ है तो उसका पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा अगर आप काले कुत्ता का ध्यान नहीं रखते हैं तो फिर शनिदेव का प्रकोप सहने के लिए तैयार रहें।
– कम से कम हफ्ते में दो दिन हनुमान चालीसा का करें पाठ
शनि देव को मनाने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

Share:

  • NCP विधायक भरत भालके का निधन, पिछले महीने हुए थे कोरोना संक्रमित

    Sat Nov 28 , 2020
    पुणे। महाराष्ट्र में पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का आज पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पोस्ट कोविड इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भरत भालके को कोरोना संक्रमित होने के बाद होने वाली दिक्कतों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved