img-fluid

सुबह उठने के बाद ही करें ये काम, सुस्ती से मिलेगा छुटकारा, दिन भर रहेंगे फ्रेश

March 22, 2026

नई दिल्ली। अधिकतर लोगों को सुबह सोकर उठने के बाद भी फ्रेश फील (fresh feel) नहीं होता. रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बावजूद भी लोगों को पूरे दिन नींद(Sleep) का एहसास होता रहता है. ऐसे बहुत से लोग है जो रात में तो जल्दी सो जाते हैं लेकिन सुबह उठने में उन्हें काफी ज्यादा समय लगता है और उठने के बाद भी वो फ्रेश फील नहीं करते. दिनभर में फ्रेश फील करने और नींद भगाने के लिए ये लोग बहुत अधिक मात्रा में चाय, कॉफी और सिगरेट (coffee and Cigarettes) का सेवन करते हैं जिससे हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है.

अगर आपको भी सुबह उठने के बाद इन सभी समस्याओें का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको इस समस्या को दूर करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे हर सुबह उठने के बाद आपको फ्रेश फील होगा और आपके अंदर भरपूर एनर्जी होगी.

फ्रेश उठने के अच्छी नींद है जरूरी-
अगर आप सुबह जल्दी और फ्रेश उठना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप रात में अच्छी नींद लें. इसका मतलब है कि दिन में खाना खाने के बाद कैफीन का सेवन ना करें. इसके अलावा शराब और स्क्रीन से दूर रहें. साथ ही सोने का एक फिक्स टाइमिंग तय करें और उसी समय पर सोने की कोशिश करें.



  • वीकेंड्स पर भी उठें जल्दी-
    अगर आप रोजाना सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपने स्लीप और जागने के साइकिल को फिक्स करें. अधिकतर लोग वीकेंड पर बहुत देर से सोते हैं और देर से ही जागते हैं. वीकेंड पर ऐसा करने से आपके आगे आने वाले दिनों की स्लीप साइकिल बिगड़ जाती है. जिससे आप सुबह उठने के बाद फ्रेश फील नहीं करते खासतौर पर वीकेंड के बाद ऑफिस जाने पर ज्यादातर ये दिक्कत होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप वीकेंड पर भी अपने स्लीप साइकिल को मेनटेन करके रखें.

    अलार्म बंद होने से पहले उठें-
    अक्सर लोग रात में सोने से पहले सुबह से लिए अलार्म (Alarm) तो फिक्स करते हैं लेकिन सुबह अलार्म के बजने के बावजूद भी सोए रहते हैं या अलार्म को लगातार बंद करते रहते हैं. ऐसा करने से आपकी नींद तो खुल जाती है लेकिन आप आलस की वजह से बेड से उठते नहीं है जिससे आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह अलार्म बजते ही तुरंत उठ जाएं.

    सुबह उठते ही पीएं पानी-
    रात में सोने और सांस लेने से आपके शरीर से बहुत अधिक मात्रा में फ्लूइड्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे सुबह तक आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है. इससे आपको सुस्ती और नींद का एहसास होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सुबह की शुरुआत पानी से करें. अगर आप सुबह उठकर फ्रेश फील करना चाहते हैं तो पानी एक अचूक उपाय है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

    एक्सरसाइज-
    अगर आप सुबह उठते ही एक्सरसाइज या प्राणायाम करते हैं तो इससे आपकी बॉडी काफी फ्रेश फील करती है और आपको सुस्ती और आलस नहीं आता.

    नाश्ते में खाएं हेल्दी चीजें-
    आप सुबह जो कुछ भी खाते हैं उसपर आपका पूरा दिन निर्भर करता है. ऐसी स्थिति में, जरूरी है कि आप सुबह उठकर हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं. आप सुबह सीड्स, नट्स, फ्रूट्स या पोहा, ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बरकरार रहती है और आप पूरा दिन फ्रेश फील करते हैं.

    Share:

  • गर्दन का जिद्दी मैल नहीं छोड़ रहा पीछा तो आजमाए ये आसान उपाय, मिलेगा छुटकारा

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्‍ली। हर लड़की की यह ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत (Beautiful) दिखे और इसके लिए लड़कियां काफी मेहनत भी करती हैं. स्किन केयर का हर लड़की पूरा ध्‍यान रखती है हालांकि हमारे शरीर के कई हिस्से ऐसे होते हैं जिनपर हमारा ध्यान नहीं जाता. गर्दन (Neck) भी उन्हीं में से एक है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved