img-fluid

हम आंध्र में रहते हैं या पाकिस्तान में? भाजपा ने की जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग

May 25, 2022


हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर और कार्यकर्ताओं सहित कई भाजपा नेताओं को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इन्होंने मंगलवार की शाम को गुंटूर में जिन्ना टावर सेंटर तक मार्च करने की मांग की थी और इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग की थी।

भगवा पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो की एक बैठक के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिन्ना टावर तक एक विरोध मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पिछले कुछ महीनों से भाजपा और अन्य हिंदू संगठन ऐतिहासिक जिन्ना टॉवर का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है।


मंगलवार को आंध्र प्रदेश में भाजपा के सह प्रभारी देवधर शहर में थे और उन्होंने विरोध का नेतृत्व किया। इस दौरान भाजपा ने मांग की कि जिन्ना टावर का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम टॉवर कर दिया जाए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य जी वी एल नरसिम्हा राव ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस के कठोर व्यवहार और उन्हें हिरासत में लेने की निंदा की।

एक ट्वीट में उन्होंने पूछा, “हम आंध्र में हैं या पाकिस्तान में?” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने कहा कि न केवल उनकी पार्टी बल्कि लोगों ने भी टावर का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन्ना का नाम हटाने और टावर का नाम अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है। वीरराजू ने कहा, “राज्य सरकार हमारी मांग पर दमनकारी रुख नहीं अपना सकती।”

Share:

  • भोपाल जिला पंचायत की कमान महिलाओं के हाथ, 60 फीसदी महिला रिजर्वेशन

    Wed May 25 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए आज रिजर्वेशन प्रक्रिया चल रही है जिसके तहत भोपाल पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के लिए आरक्षण पूरा हो गया है। पिछड़ा वर्ग को 30 फीसदी आरक्षण दिया गया और अनुसूचित जाति के लोगों को 20 फीसदी रिजर्वेशन दिया गया है। भोपाल में जिला पंचायतों के वार्डों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved