
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना के विरोध में आज जूनियर डॉक्टरों द्वारा देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते इंदौर सहित सभी राज्यों के कई शहरों में डॉक्टरों ने कामकाज बंद कर दिया। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, कोलकाता, उत्तरप्रदेश और बिहार में देखा गया।
देश के बड़े अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर में भी आज डॉक्टरों ने काम बंद कर बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग जैसे अस्पतालों में रेजीडेंट डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन का असर सीधा-सीधा ओपीडी में आए मरीजों पर पड़ रहा है। आज से इमरजेंसी को छोडक़र सभी रेजीडेंट डॉक्टर्स किसी भी डिपार्टमेंट में काम नहीं करेंगे। उधर, अन्य शहरों में भी डॉक्टर हड़ताल करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved