img-fluid

सऊदी अरब के पास परमाणु हथियार हैं? ईरान के पूर्व कमांडर का दावा

February 11, 2026

डेस्क: ईरान के इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कॉर्प्स के पूर्व कमांडर हुसैन कनानी मोघदम ने एक सनसनीखेज दावा किया है. उनके दावे के मुताबिक सऊदी अरब के पास परमाणु बम मौजूद है और अमेरिका तथा इजरायल इसकी पूरी जानकारी रखते हैं. यह दावा उन्होंने रूस के सरकारी प्रसारक RT को दिए इंटरव्यू में किया है, जो मध्य पूर्व में अमेरिका और तेहरान के बीच बढ़ती तनातनी के बीच सामने आया है.

कनानी ने RT के कार्यक्रम में कहा कि सऊदी अरब दुनिया को यह दिखाता है कि उसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल दोनों सऊदी की परमाणु क्षमता को अच्छी तरह जानते हैं और इसे छुपाया जा रहा है.


  • पूर्व कमांडर ने यह भी दावा किया कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियां, जिनमें मोसाद और सीआईए शामिल हैं, ईरान में विरोध प्रदर्शनों का समर्थन कर रही हैं ताकि ईरानी राज्य को कमजोर किया जा सके. उनका कहना था कि इन प्रदर्शनों का लक्ष्य केवल सरकार को हटाना नहीं, बल्कि पूरे देश को तोड़ देना है.

    मध्य पूर्व में हाल के महीनों में तनाव काफी बढ़ गया है. पिछले जून में अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर की जाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए कारवाही की थी, जिससे दोनों देशों के बीच अस्थिरता और बढ़ी. इसके बाद दिसंबर और जनवरी में ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए, जिनके लिए तेहरान ने अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराया.

    हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने USS अब्राहम लिंकन जैसे बड़े युद्धपोत को मध्य पूर्व भेजा है और ईरान से कहा है कि वह अपने यूरेनियम संवर्द्धन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को सीमित करे. वहीं, ईरान ने अपने मिसाइल हथियारों को अपग्रेड करने तथा एक अधिक आक्रामक सैन्य रणनीति अपनाने की घोषणा की है.

    Share:

  • ‘भारत माता को बेच दिया’, अमेरिका से ट्रेड डील पर संसद में भड़के राहुल गांधी

    Wed Feb 11 , 2026
    नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार को सदन में भाषण दिया. लंबे विवाद के बाद उन्होंने सदन को संबोधित किया. सदन में राहुल ने अमेरिका को निशाने पर तो लिया ही साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला. राहुल ने दावा किया कि अमेरिका के दबाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved