
मुम्बई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 73.43 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 73.38 पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.45 पर बंद हुआ था।
दिन के कारोबार में स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.26 के ऊपरी स्तर और 73.50 के निचले स्तर को देखा। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved