मुंबई। फिल्ममेकर-एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से फिल्म के लीड एक्टर को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘डॉन’ (Don 3) की तलाश खत्म हो गई है—और इस बार यह किरदार कोई और नहीं, बल्कि खुद फरहान अख्तर निभा सकते हैं।
पहले इस फिल्म में Ranveer Singh को नए डॉन के रूप में पेश किया गया था। लेकिन हालिया खबरों के मुताबिक क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।
बताया गया कि स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर अभिनेता और मेकर्स के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ सका।
चर्चा यह भी थी कि मेकर्स ने एक बार फिर Shah Rukh Khan को वापसी के लिए अप्रोच किया, जबकि Hrithik Roshan का नाम भी संभावित विकल्पों में सामने आया।
हालांकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर के बाहर होने के बाद किसी दूसरे बड़े स्टार से औपचारिक बातचीत नहीं की गई और फरहान खुद इस किरदार को निभाने पर विचार कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि अगर फरहान ‘डॉन’ का रोल निभाते हैं तो संभव है कि वह इस बार फिल्म का निर्देशन न करें और सिर्फ अभिनेता के रूप में नजर आएं। इससे पहले वह इस फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर से कथित तौर पर लगभग 40 करोड़ रुपये के कंपनसेशन की मांग की, जबकि अभिनेता ने इसे देने से इनकार कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिशें जारी बताई जा रही हैं।
करीब दो साल पहले फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को नए ‘डॉन’ के रूप में पेश करते हुए वीडियो जारी किया था। उस समय यह कास्टिंग फैंस के लिए बड़ा बदलाव मानी गई थी। रणवीर इस किरदार की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन फिल्म शूटिंग स्टेज तक नहीं पहुंच सकी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved