img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ‘भारत पर टैरिफ लगाने से दरार पैदा हुई’, रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान नहीं कर पाने की बात भी मानी

September 13, 2025

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू (Interview) के दौरान कहा, “भारतीय वस्तुओं (Indian Items) पर अमेरिकी टैरिफ (US Tariffs) ने भारत (India) के साथ दरार पैदा की है।” इस दौरान ट्रंप ने ये भी स्वीकार किया कि रूस-यूक्रेन विवाद, जिसके सुलझने की उन्हें सबसे आसान उम्मीद थी, अभी तक अनसुलझा है।

ट्रंप ने कहा, “भारत उनका (रूस का) सबसे बड़ा ग्राहक था, मैंने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया। यह एक बड़ी बात है और भारत के साथ दरार पैदा करती है। याद रखें, यह हमारी समस्या से ज्यादा यूरोप की समस्या है।”


भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ पर चर्चा करने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि वे रूस-यूक्रेन विवाद को नहीं सुलझा पाए हैं, जो उनके विचार में सबसे आसान होता। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगा था कि यूक्रेन और रूस के बीच सबसे आसान होगा। टैंगो के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। जब पुतिन ऐसा करना चाहते थे, तो जेलेंस्की नहीं करते थे। जब जेलेंस्की ऐसा करना चाहते थे, तो पुतिन नहीं करते थे। अब जेलेंस्की ऐसा करना चाहते हैं और पुतिन पर सवालिया निशान है। हमें बहुत सख्ती से जवाब देना होगा। पुतिन के साथ मेरे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, यही एकमात्र युद्ध है जिसका मैं समाधान नहीं कर पाया हूं।”

Share:

  • नेपाल में कर्फ्यू हटाने के बाद Gen-Z ने शुरू किया सफाई अभियान, फिर से खुले शॉपिंग मॉल और दुकानें

    Sat Sep 13 , 2025
    काठमांडू। नेपाल (Nepal) में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों (Violent Protests) के बाद शुक्रवार को सुशीला कार्की (Sushila Karki) को अंतरिम मुखिया के तौर पर शपथ दिलाने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को नेपाल में कर्फ्यू (Curfew) हटा लिए जाने के बाद जेन-जी ने देश भर में सफाई अभियान (Cleanliness […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved