img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप के दावे से मची सनसनी, बोले-हमले में चल बसे मोजतबा खामेनेई?, ईरान के विदेश मंत्री ने दिया जवाब

March 15, 2026

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (Middle East) के जंगी हालात लगातार बने हुए हैं. ईरान (Iran) खाड़ी देशों को भी निशाना बना रहा है. भीषण बमबारी (Intense Bombing) से उथल-पुथल मची है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक इंटरव्यू में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के स्टेटस पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह जिंदा भी हैं या नहीं, अभी तक कोई उन्हें देख नहीं पाया है, मैं सुन रहा हूं कि वह जिंदा नहीं हैं और अगर हैं, तो उन्हें अपने देश के लिए कुछ बहुत स्मार्ट काम करना चाहिए और वह है सरेंडर करना.



  • ईरानी विदेश मंत्री ने कही ये बात
    US प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि खामेनेई की किस्मत के बारे में अफवाहें बहुत फैल रही हैं. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अपनी नियुक्ति के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, जिससे ईरान के अंदर और बाहर उनकी सेहत और ठिकाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि शुरुआती हमलों के दौरान वह घायल हो गए होंगे, उनके पैरों में चोटें भी आई हैं. वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने देश के नए सुप्रीम लीडर की सेहत को लेकर लग रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी सेहत में कोई दिक्कत नहीं है.

    विदेश मंत्री ने खारिज किया दावा
    MS Now के साथ एक इंटरव्यू में बोलते हुए, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साथ “कोई प्रॉब्लम” नहीं है. ट्रंप से पहले यूनाइटेड स्टेट्स के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई घायल हैं और शायद उनका चेहरा बिगड़ गया है. अमेरिकी- इजरायली हमले में मोजतबा खामेनेई के पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसी हमले में उनकी मां और पत्नी भी मारे गए थे.

    पूरी तरह से खत्म करना है मकसद
    हमले के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट बेन कोहेन ने कहा कि ईरान की “टेररिस्ट सरकार” के खिलाफ कदम उठाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद एक टिक-टिक करते टाइम बम को खत्म करना है, न कि सिर्फ उसे डिफ्यूज करके उनके दोबारा जलाने का इंतजार करना.

    Share:

  • MP: भोपाल में निजी कॉलेज में इफ्तार पार्टी.... मचा सियासी बवाल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    Sun Mar 15 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) के नीलबड़ इलाके में स्थित एक निजी कॉलेज (Private College) में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम (Roza Iftar Program) को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. 11 मार्च को कॉलेज कैंपस में आयोजित इस इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा. वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved