img-fluid

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: ‘पहले के समझौतों से बिल्कुल अलग होगी डील’

October 21, 2026

नई दिल्ली. भारत-अमेरिका (India-US) व्यापार समझौते (trade deal) को लेकर कई महीनों से दोनों देशों के बीच बातचीज जारी है. अब इस व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यापार समझौता पहले हुए समझौतों से काफी अलग होगा.

मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं. हम भी समझौता करने जा रहे हैं. हम काफी करीब हैं.’ हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग तरह का होगा.


  • ट्रंप का यह बयान ऐया समय में आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और आपसी संबंधों पर मजबूती से चर्चा हुई है. बता दें, इसी महीने की शुरुआत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी.

    दरअसल, भारत और अमेरिका ने इसी साल फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा तैयार करने का ऐलान किया था. हालांकि, अमेरिका के टैरिफ ढांचे में बदलाव के बाद समझौते को लेकर दोबारा बातचीत शुरू हुई.

    अब ट्रंप के हालिया बयान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं. वहीं, कांग्रेस ट्रंप के इस बयान के बाद हमलावर है. कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया है कि व्यापार समझौते को लेकर भारत की ओर से कोई बयान क्यों नहीं दिया जा रहा.

    Share:

  • हरमनप्रीत की तूफानी पारी....कप्तानी छोड़ने के बाद पहले इंटरव्यू में हुई भावुक, माइक भी फेंका

    Wed Oct 21 , 2026
    रायपुर। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके दम पर भारत ने बड़ा स्कोर बनाया और फिर बड़े अंतर से मैच जीता। बाद में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं। कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी यह पहली बड़ी पारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved