img-fluid

Wi-Fi इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये काम, स्पीड हो जाएगी आधी

July 19, 2026

डेस्क: आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. घर में ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग जैसी गतिविधियों के लिए तेज और स्थिर Wi-Fi कनेक्शन बेहद जरूरी हो गया है. लेकिन कई बार अच्छा इंटरनेट प्लान लेने के बाद भी नेटवर्क स्लो हो जाता है और वीडियो बार-बार रुकने लगती हैं या डाउनलोडिंग में काफी समय लग जाता है.

अक्सर लोग इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को जिम्मेदार मान लेते हैं, जबकि कई बार समस्या घर के अंदर ही होती है. राउटर की गलत जगह, गलत नेटवर्क बैंड का इस्तेमाल और जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होना जैसी छोटी-छोटी गलतियां Wi-Fi की स्पीड को काफी प्रभावित कर सकती हैं. अगर आपका इंटरनेट भी धीमा चल रहा है, तो इन आदतों को बदलकर आप नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं.

Wi-Fi सिग्नल की अच्छी रेंज के लिए राउटर की लोकेशन सबसे महत्वपूर्ण होती है. कई लोग राउटर को कमरे के किसी कोने, अलमारी के अंदर या जमीन के पास रख देते हैं, जिससे सिग्नल कमजोर हो जाता है. राउटर को हमेशा घर के बीच वाले हिस्से में, खुले स्थान और थोड़ी ऊंचाई पर रखना चाहिए। दीवारों, बड़े फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी रखने पर सिग्नल बेहतर तरीके से सभी कमरों तक पहुंच सकता है.


  • कई राउटर 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड को सपोर्ट करते हैं. 2.4GHz बैंड की रेंज ज्यादा होती है, लेकिन इसमें स्पीड कम मिल सकती है क्योंकि इस पर ज्यादा डिवाइस जुड़े होते हैं. वहीं, 5GHz बैंड तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. अगर आपका डिवाइस और राउटर इसे सपोर्ट करते हैं, तो 5GHz नेटवर्क का इस्तेमाल करने से इंटरनेट की स्पीड में सुधार आ सकता है.

    एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कई डिवाइस जुड़े होने पर इंटरनेट स्पीड प्रभावित हो सकती है. कई बार कुछ डिवाइस इस्तेमाल में नहीं होते, लेकिन बैकग्राउंड में ऐप अपडेट, क्लाउड बैकअप या अन्य गतिविधियां चलती रहती हैं.इसलिए जो डिवाइस जरूरी नहीं हैं, उन्हें Wi-Fi से डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए. साथ ही समय-समय पर राउटर से जुड़े डिवाइस की जांच करना भी बेहतर रहता है.इन आसान बदलावों को अपनाकर आप बिना नया इंटरनेट प्लान लिए अपने Wi-Fi की स्पीड और स्थिरता को काफी हद तक बेहतर कर सकते हैं.

    Share:

  • जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई मुसलमानों की तालीम पर हमला: ओवैसी

    Sun Jul 19 , 2026
    सहारनपुर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार (18 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार मुसलमानों की तालीम को निशाना बना रही है मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved