img-fluid

‘जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले वोट मत बेचना’, केजरीवाल की दिल्ली जनता से अपील

January 24, 2025

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से अपील की है कि जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। उनकी इज्जत रखना। जिसको मर्जी उसको वोट देना मगर जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है उसे वोट मत देना।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वोट बटोरने के लिए साड़ी, जूते, कंबल, जैकेट बंट रहे हैं.. राशन और सोने की चेन बंट रही है। ये गाली गलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे हैं। इतना पैसा कहां से आ रहा है? ये सब भ्रष्टाचार से आया हुआ पैसा है। ये पैसा इन्होंने देश की जनता को लूट कर ही बनाया है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि ये जो भी बांट रहे हैं इन्हें ले लो, लेकिन एक बात याद रखना, अपना वोट मत बेचना। एक चादर, एक साड़ी, जूते और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना।


केजरीवाल ने कहा कि मेरा आपसे निवेदन है कि जितना पैसा इनसे लूट सकते हो लूट लो लेकिन इन लोगों को वोट मत देना। वोट देने का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया। संविधान सभा में इस पर चर्चा हुई। कुछ लोगों ने कहा कि जो अनपढ़ हैं उन्हें वोट का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। लेकिन बाबा साहब उन लोगों से लड़े और आपको वोट देने का अधिकार दिलाया। इसलिए इस वोट के अधिकार की रक्षा करना।

Share:

  • ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासी, गले में रुद्राक्ष-भगवा पहन महाकुंभ में दिखीं एक्ट्रेस

    Fri Jan 24 , 2025
    प्रयागराज। 90 के दशक की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यासी बन गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ धर्म की राह अपना ली है। ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचीं जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली। वह इस दौरान साध्वी के रूप में दिखाई दी। गले में रुद्राक्ष, कंधे पर झोला टांगे वह भगवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved