
लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अचानक से पलट गई और हादसा हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में लगी है. घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र की है.
डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11 पॉइंट 4 पर हादसा हुआ. पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसा इसलिए हुआ क्योंकि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है.
हादसा गोसाईंगंज इलाके में हसनपुर के पास हुआ. घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे. कई यात्रियों के बस में फंसे होने की आशंका थी, जिसके बाद बस को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया. चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की जगह पर अफरा-तफरी मची हुई थी, इमरजेंसी सर्विस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बचाव में शामिल हो गए थे. पुलिस के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना की जगह स्थानीय लोग पहुंच गए, जिस कारण भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देत के लिए यातायात्र बाधित हो गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved