मनोरंजन

फरवरी में मिलेगा थ्रिलर-सस्पेंस का डबल डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

डेस्क। आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फरवरी के महीने में कुछ खास देखने को मिलेगा। इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी।

फर्जी : वेब सीरीज ‘फर्जी’ से बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। शाहिद के साथ इसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेत्री राशी खन्ना भी नजर आएंगे। वहीं, इसमें केके मेनन भी दिखाई देंगे। यह वेब सिरीज राज और डीके के द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले ‘फैमली मैन’ के दोनों सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। ‘फर्जी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी को रिलीज होगी।

बस कर बस्सी : अमेजन प्राइम वीडियो पर स्टैंडअप स्पेशल शो ‘बस कर बस्सी’ को रिलीज किया जाएगा, जिसमें भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को दिखाया जाएगा। बस्सी क्लासिक, मजाकिया अंदाज में नजर आएंगे। इस दौरान अनुभव बस्सी अपने जीवन के किस्से और कहानी के जरिए दर्शकों को अपने पुराने दिनों में ले जाते हुए नजर आएंगे। इस शो में उनको अपनी कॉमेडी के जरिए, फ्लैट मैट और दोस्तों के साथ जीवन के कई उतार चढ़ाव से निपटता हुआ दिखाया जाएगा। यह 1 फरवरी को रिलीज होगा।

यूएस प्रोजेक्ट्स : ‘समबडी आई यूज टू नो’ एक आगामी अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेव फ्रैंको ने किया है। फिल्म में एलिसन ब्री, जे एलिस और किर्से क्लेमेन्स हैं। यह 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। ‘क्लार्कसन फार्म 10 फरवरी को रिलीज होगी।

वहीं, ‘कार्निवल रो सीजन 2’ का प्रीमियर शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। ‘द कंसल्टेंट’ एक ट्विस्टेड, कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज है, जो बॉस और कर्मचारी के बीच के भयावह संबंधों की पड़ताल करती है। यह 24 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं,’द डाइ हार्ट’ फिल्म 24 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।


क्षेत्रीय शोज : ‘वारिसु’ एक भारतीय तमिल भाषा की फिल्म है, जिसका हिंदी डब वर्शन का नाम है बारिश। इस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली ने निर्देशित किया है। फिल्म में विजय और रश्मिका मंदाना हैं मुख्य भूमिका में है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 फरवरी को रिलीज होगी। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

‘ऐनालुम एंटीलिया’ एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो दुबई में एक ही बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले दो अप्रवासी परिवारों की कहानी है। यह 3 फरवरी को रिलीज होगी। ‘थंकम’ एक भारतीय मलयालम भाषा की क्राइम ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे श्याम पुष्करन ने लिखा है और शहीद अराफात ने निर्देशित किया है। यह 20 फरवरी को रिलीज होगी।

‘ट्रिपल राइडिंग’ महेश गौड़ा द्वारा निर्देशित कन्नड़ की एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो 3 फरवरी को रिलीज होगी। ‘हंट’ महेश सुरपानेनी द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सुधीर बाबू, भरत निवास, श्रीकांत मेका मुख्य भूमिका में हैं। यह 10 फरवरी को रिलीज होगी।

यूएस टीवी : ‘द नाइट मैनेजर’ को 11 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। ‘पेरिस पुलिस 1905’ का सीजन 2 16 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। ‘स्टार ट्रेक-पिकार्ड’ का सीजन 3′ शो 17 फरवरी को रिलीज होगा।

इन फिल्मों के लिए देना होगा रेंट : कुछ फिल्में और शोज भुगतान करने के बाद देखने को मिलेंगी। इनमें कई फिल्में शामिल हैं। ‘श्री रंगा’ 1 फरवरी को रिलीज होगी। ‘नथिंग इज इम्पॉसिबल’ 14 फरवरी को रिलीज होगी। ‘फैमिली कैंप’ 16 फरवरी को रिलीज होगी। ‘सल्वातोर: शोमेकर ऑफ ड्रीम्स’ 21 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘लीजन ऑफ सुपर हीरोज’ 22 फरवरी को रिलीज होगी। ‘क्रांति’ कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 23 फरवरी को रिलीज होगी।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्में : ‘शिंडलर्स लिस्ट’, ‘कार्लाइटोस वे’, ‘डेस्पिकेबल मी 2’, ‘पिच परफेक्ट 2’, ‘ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेर्रेस्ट्रियल’, ‘ द हंट्समैन: विंटर्स वॉर’, ‘जॉज’, ‘मम्मा मिया’ और ‘मिनियन्स’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 1 फरवरी को रिलीज होंगी। वहीं, डोंट वरी डार्लिंग’ 5 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘कमिटेड’ और ‘हार्टलैंड’ 8 फरवरी को रिलीज होंगी। ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ 11 फरवरी को रिलीज होगी। माय फादर्स गर्लफ्रेंड’ 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Share:

Next Post

बॉलीवुड में इन सितारों ने जमाया अभिनय का सिक्का, लेकिन सोशल मीडिया से हैं दूर, जानें वजह

Thu Feb 2 , 2023
मुंबई। आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। फैंस को भी उनके पसंदीदा सितारों की जानकारी इंटरनेट पर मिलती रहती है। सेलेब्स हर दिन खुद से जुड़ी जानकारियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हैं और उनके फैंस उनकी हर गतिविधियों पर नजर […]