img-fluid

डॉ आरपी सिंह बने हॉकी इंडिया की हाई परफारमेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन

February 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक और हॉकी यूपी के महासचिव डॉ आरपी सिंह को हॉकी इंडिया की हाई परफारमेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। हाकी इंडिया ने पहली बार यूपी के किसी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी है। इससे यूपी के हाकी के परिद्श्य को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी हॉकी इंडिया की चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर एलीना नार्मन ने दिया है।


उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि आरपी सिंह के खेल अनुभव का फायदा भारतीय हॉकी को अवश्य मिलेगा। इससे यूपी हॉकीको नई पहचान मिलेगी।

डॉ आरपी सिंह के चेयरमैन चुने जाने पर यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, सह उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष मनीष कक्कड़, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ सुधर्मा सिंह, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय सिंह सहित अन्य खेल संघोु के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • United Nations शांतिरक्षकों के लिए भारत ने की बड़ी पहल, कोरोना टीकों की दो लाख खुराक देगा

    Thu Feb 18 , 2021
    संयुक्त राष्ट्र । दुनिया के औषधालय के रूप में जाने जाने वाले भारत (BHARAT) ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों (UN peacekeepers) को कोरोना (COVID-19) टीकों की दो लाख खुराक उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशों के शत्रुता उन्मूलन पर प्रस्ताव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved