बड़ी खबर

डॉ. सुनीता जैन नेपाल में अटल समरसता अवार्ड से सम्मानित


बीकानेर । डॉ. सुनीता जैन (Dr. Sunita Jain) नेपाल में (In Nepal) अटल समरसता अवार्ड से (With Atal Samrasata Award) सम्मानित किया गया (Honored) । जी 22 समरसता सम्मलेन में भारत से चयनित सदस्यों में बीकानेर निवासी चेन्नई प्रवासी डॉ सुनीता जैन को समाज सेविका के रूप में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल की राजधानी काठमांडू में अटल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिष्ट मंडल में शामिल किया गया है।


जी 22 समरसता संस्कृति समन्वय सम्मेलन में नेपाल के महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, डॉक्टर गोपाल ठाकुर अध्यक्ष भाषा आयोग नेपाल , रेखा यादव सांसद नेपाल , विमलेंद्र निधि पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल, न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र लाल पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नेपाल, नेपाल राष्ट्र के तीन बार प्रधानमंत्री पद पर रहे लोकेंद्र बहादुर चंद , सुशीला टोकरी राज्य मंत्री पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय नेपाल सरकार, इंदिरा राणा मगर उप सभा प्रमुख लोकसभा नेपाल ,कुमारी मोक्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश नेपाल, डॉक्टर शिव माया प्रथम महिला उपाध्यक्ष लोकसभा नेपाल, गणेश शाह पूर्व मंत्री नेपाल, डॉक्टर विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान, न्यायमूर्ति लोकेंद्र मलिक पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नेपाल, प्रमोद शाह पूर्व सांसद नेपाल, अब्दुल खान पूर्व मंत्री नेपाल सरकार, दीपा शर्मा सांसद नेपाल , प्रभु हजारे सांसद नेपाल, भानु भक्त जोशी सभापति शिक्षा स्वास्थ्य समिति नेपाल सरकार, नैतिक समर्थन राष्ट्र इंडिया ,नेपाल, भूटान अफगानिस्तान ,अल्जीरिया ,अंगोला ऑस्ट्रेलिया ,क्रोशिया ,फिनलैंड तनुसिया ,जर्मनी ,इराक, इसराइल मेसिडोनिया ,मोरक्को नीदरलैंड नाइजीरिया नॉर्वे, रोमानिया ,रॉयल दानिश ,फिनिश का सानिध्य रहा ।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश के 121 साधु-संतों को मिला अयोध्या का निमंत्रण, प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल

Sun Jan 7 , 2024
भोपाल: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Sri Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony) को लेकर हर कोई उत्साहित है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Trust) द्वारा प्रदेश के साधु संतों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं. अब प्रदेश के 121 साधु संतों को अयोध्या का निमंत्रण मिला है, […]