झुंझुनू। आज भी हमारे देश में छुआछूत की बीमारी कायम है। ऐसा ही उदाहरण राजस्थान (Rajasthan) में झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र (Pacheri Kalan police station area) में सुनने को आया जहां पानी का घड़ा छूने पर एक दलित की बेरहमी से पिटाई की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक ईंट भट्टा मालिक ने पानी के घड़े को हाथ लगाने पर कथित तौर पर दलित ट्रैक्टर चालक को बुरी तरह पीट दिया।
पचेरी कलां थानाक्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक चिमन लाल मेघवाल वहां ईंट लेने गया था। पुलिस के अनुसार, पैसे देने के बाद चिमन लाल घड़े से पानी पीने लगा तो भट्ठा मालिक विनोद यादव ने उसे लात मार दी।
शरीर पर चोट के निशान
राजपाल के मुताबिक चालक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे घड़े से पानी पीने पर पीटा गया। उन्होंने कहा कि अभी मामले में पूछताछ जारी है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved