img-fluid

नशा मुक्त अभियान: एक दिन में 3 अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब पकड़ी

July 16, 2026

इंदौर। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर में चेकपॉइंट बनाकर चेकिंग की गई। इसी दौरान 15/07/2026 को 3 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब और वाहन जब्त किए गए।

कलेक्टर ने कहा मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग इंदौर की टीम लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। आज भी आबकारी विभाग द्वारा तीन जगह कार्रवाई की गई है और आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी


  • केसरबाग रोड: 18 बल्क लीटर शराब जब्त वृत आंतरिक-2 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे और टीम ने गश्त के दौरान शंका के आधार पर MP09MQ5126 स्प्लेंडर को रोका। तलाशी में नीले रंग के बैग से 50 पाव देशी प्लेन और 50 पाव मसाला कुल 18 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई आरोपी हेमंत ठाकुर पिता करण सिंह ठाकुर निवासी शंकरगंज के खिलाफ MP आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त शराब और वाहन का कुल बाजार मूल्य 72,000 रुपये* है।

    कार्रवाई में मुख्य आरक्षक उस्मान मिर्ज़ा, एलन बघेल, आरक्षक राहुल जामोद* का योगदान रहा 2. महू-पीथमपुर रोड: 50 पाव शराब पकड़ी वृत महू-ब प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर की टीम ने बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर की जांच की। वाहन से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा मिली आरोपी हरिओम पिता पुरुषोत्तम रजक निवासी पीथमपुर के खिलाफ धारा 34(1)क में केस दर्ज कर शराब और बाइक जब्त की गई जब्त माल की कीमत 13,500 रुपये बताई गई।

    इसमें मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौर और हेमवती धुर्वे शामिल रहे।महू-इंदौर रोड: एक और बाइक जब्त वृत महू-अ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा चेकिंग के दौरान MP09NJ2320 मोटरसाइकिल से भी अवैध मदिरा बरामद कर वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)क में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।आबकारी विभाग का बयान जिला आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकपॉइंट बनाकर अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

    Share:

  • आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार को धमकाने वाले शराब ठेकेदार पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Thu Jul 16 , 2026
    इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शराब ठेकेदार ने आरटीआई कार्यकर्ता को फोन लगाकर न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें सीधे तौर पर जान से खत्म करने की धमकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved