
जम्मू। नशे में धुत कार ड्राइवर ने पंजाब सैम्बो टीम के 9 खिलाडिय़ों को रौंद दिया। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना यहां के भगवती नगर स्थित इंडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स की है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय सैम्बो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे थे और खेल परिसर के बाहर बस में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार ने टक्कर मार दी।
घायलों को पंजाब के अस्पताल में रैफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि सुबह सूचना मिलने पर खिलाडिय़ों के माता-पिता जम्मू पहुंचे और उनकी सहमति से घायल खिलाड़ी पड़ोसी राज्य में अपने गृहनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने कहा कि कार चालक जम्मू के फालियन मंडल का रहने वाला प्रियांशु सिंह है। वह नशे की हालत में था। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उधर इस घटना के बाद खिलाडिय़ों में जबरदस्त आक्रोश है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved