img-fluid

नशे में धुत महिला-पुरुष ने थाने में उतपात मचाया

August 23, 2020

  • पत्थर बरसाए,खिड़की फोड़ी,कम्प्युटर छतिग्रस्त किया, महिला आरक्षक से झूमाझटकी मारपीट

भोपाल। गोविंदपुरा थाने में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक और युवती कार से पहुंचे। दोनों गाड़ी से उतरते ही आपस में झगडऩे लगे। पुलिस ने समझाइश दी तो पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। एक महिला आरक्षक ने समझाइश दी तो आरोपी महिला ने उसे पत्थर फेंककर मार दिया। जिससे थाने की एक खिड़की का कांच फू ट गया। पास में रखा कम्प्युटर डेमेज हुआ और पत्थर आरक्षक के हाथ में जा लगा। इतना ही नहीं महिला ने अगला पत्थर फिर मारा जिससे एक अन्य प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक घायल हो गए। इसके बाद आरोपी महिला ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। उसके साथी ने भी पुलिस जवानों से झूमाझटकी की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासयकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सोनिया पटेल गोविंदपुरा थाने में बतौर आरक्षक पदस्थ हैं और थाने के कम्प्युटर वर्क करते हैं। शनिवार की रात उनकी थाने में ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे थाने में एक पुरुश और एक महिला कार से आए। कार को थाना परिसर में पार्क करने के बाद में दोनों झगडऩे लगे। आपसी विवाद को देख थाने में मौजूद स्टॉफ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सोनिया भी आरोपियों को समझाइश देने लगीं। महिला लगातार बदसलूकी करती रही। इस पर सोनिया वापस लौटीं और अपने कार्य को करने लगी। तभी आरोपी महिला ने एक बड़ा पत्थर उठाकर उस रूम की खिड़की में दे मारा, जहां सोनिया बैठी थीं। पत्थर कांच फोड़ता हुआ अंदर घुसा और पहले कम्प्युटर पर टकराया फिर आरक्षक के हाथ में लग गया। इसके बाद में महिला ने एक और पत्थर मारा, जिससे आरक्षक सोनिया के पास में बैठे प्रधान आरक्षक राम सिंह परिहार और आरक्षक दिपीका घायल हो गई। इसके बाद में आरोपी महिला एवं पुरुष ने थाने में घुसकर अन्य पुलिसकर्मियों से जमकर बदसलूकी और झूमाझटकी की। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपी नशे में धुत थे। आरोपी महिला पूजा सोनी और अनिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी रसूखदार घरानों से ताल्लुक रखते हैं।

Share:

  • सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी

    Sun Aug 23 , 2020
    भोपाल। बैरसिया स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारी के घर चोरों ने कल दिन दहाड़े धावा बोल दिया। जहां से बदमाश करीब दो लाख रूपए के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात को कवर्ड कैंपस के भीतर अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved