खेल

MS धोनी की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैदान पर पहुंचा फैन, सजदे में झुकाया सिर

अहमदाबाद। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही चार साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी में कोई फर्क नहीं आया है। इस बात का अंदाजा बीती रात हुए आईपीएल के 59वें मैच से लगाया जा सकता है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया। इसके बाद उसने जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया।


दरअसल, चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का लगा चुके थे। तभी एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए मैदान पर घुस आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद स्टार क्रिकेटर ने उसे उठाया और गले लगाया। धोनी के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
गुजरात के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धोनी ने 11 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान माही के बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले। उन्होंने आईपीएल में 250 छक्के भी पूरे किए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
Share:

Next Post

औवेसी के छोटे को तोप बताने वाले बयान पर भड़की नवनीत राणा, कह डाली ये बात

Sat May 11 , 2024
नई दिल्ली। देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की नेता नवनीत रवि राणा के ’15 सेकंड’ वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। वार-पलटवार का दौर जारी है। एक दिन पहले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने छोटे […]