img-fluid

ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन का धमाका, 11 नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज, चार क्राइम थ्रिलर पर रहेंगी नजरें

November 23, 2026

नई दिल्ली ।नवंबर (November) का आखिरी सप्ताह ओटीटी (OTT) दर्शकों के लिए कई नई कहानियां और मनोरंजन लेकर आ रहा है। 23 से 30 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platforms) पर 11 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज (Release) होने वाली हैं। इस सप्ताह दर्शकों को क्राइम, सस्पेंस, साइंस फिक्शन, रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित कंटेंट देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इस सूची में कुछ ऐसी क्राइम (Crime) और थ्रिलर कहानियां (Thriller Stories) भी शामिल हैं, जिनमें हत्या, रहस्य, पुराने राज (Hidden Secrets) और अपराध की जांच जैसे विषय देखने को मिलेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द ट्रायल्स ऑफ कैरेन रीड’ से होगी। यह सीरीज एक वास्तविक आपराधिक मामले पर आधारित है। इसकी कहानी बोस्टन पुलिस अधिकारी जॉन ओ’कीफ की मौत और उससे जुड़े चर्चित मुकदमों के इर्द-गिर्द घूमती है। मामले में सामने आए आरोपों और कथित साजिशों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से समझने का मौका मिलेगा। सच्ची घटनाओं पर आधारित अपराध कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण रिलीज है।

25 नवंबर को दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई फिल्म और सीरीज आएंगी। प्राइम वीडियो पर ‘ब्लेड रनर 2099’ रिलीज होगी। आठ एपिसोड की इस साइंस फिक्शन मिनी सीरीज की कहानी ‘ब्लेड रनर 2049’ की घटनाओं के करीब 50 साल बाद के लॉस एंजिल्स में स्थापित है। इसमें कोरा की भूमिका निभा रहीं हंटर शेफर और ओलवेन के किरदार में मिशेल यो नजर आएंगी। दोनों ऐसे रहस्य और फरार लोगों की तलाश में जुटती हैं, जिनसे शहर के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है।

इसी दिन एप्पल टीवी पर क्रिस प्रैट अभिनीत फिल्म ‘वे ऑफ द वॉरियर किड’ भी रिलीज होगी। यह कहानी लेखक जॉक्‍को विलिंक की चर्चित पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में मार्क नाम के एक लड़के की यात्रा दिखाई गई है, जो आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत के जरिए खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करता है। इसकी कहानी बच्चों और परिवार के साथ देखने लायक प्रेरणादायक ड्रामा के रूप में पेश की गई है।

26 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘द हंटिंग वाइव्स’ का दूसरा सीजन आएगा। इस बार सोफी और मार्गो के रिश्तों में तनाव और दूरी देखने को मिलेगी। हालांकि, पुराने रहस्य और नए दुश्मन दोनों को दोबारा एक साथ आने के लिए मजबूर करते हैं। यह क्राइम ड्रामा और थ्रिलर के शौकीनों के लिए इस सप्ताह की प्रमुख रिलीज में शामिल है।

इसी तारीख को जियोहॉटस्टार पर ‘स्वीटपी’ का दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। कहानी पहले सीजन के घटनाक्रम के बाद आगे बढ़ती है। एला पर्नेल का किरदार रियानॉन लुईस अब अपनी बदली हुई पहचान और हिंसक प्रवृत्तियों के साथ आगे बढ़ता है। उसकी हत्याओं का सिलसिला बढ़ रहा है, लेकिन एक कॉपीकैट किलर उसके अपराधों का पर्दाफाश करने की धमकी देता है। इससे कहानी में नया सस्पेंस पैदा होता है।

27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ रिलीज होगी, जिसका शीर्षक ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे। इसी दिन जियोहॉटस्टार पर हिंदी वेब सीरीज ‘ढाई चाल’ भी आएगी। नवीन चौधरी के उपन्यास पर आधारित यह कहानी धर्म, जाति, मीडिया, राजनीति और छात्र राजनीति के बीच सत्ता के समीकरणों को सामने लाती है।

27 नवंबर को ही सोनीलिव पर ‘हनुमान अंश’ स्ट्रीम होगी। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बाबा नीम करौली महाराज के शुरुआती जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। फिल्म पहले 7 अगस्त 2026 को रिलीज हो चुकी है।

प्राइम वीडियो पर 27 नवंबर को ब्रिटिश कॉमेडी एडवेंचर सीरीज ‘एलन कैर की ग्रेट बिग बकेट लिस्ट’ भी आएगी। चार एपिसोड की इस सीरीज में एलन कैर और उनके साथी कॉमेडियन नॉर्दर्न लाइट्स देखने, बंजी जंपिंग और शार्क के साथ तैरने जैसी रोमांचक गतिविधियों को आजमाते नजर आएंगे।

28 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘सैलिश के क्रिसमस के 12 खेल’ रिलीज होगा। यह एक रियलिटी कॉम्पिटिशन स्पेशल है, जिसमें सैलिश मैटर और उनके सात दोस्त 12 चुनौतियों में हिस्सा लेंगे। खेल के दौरान उनके बीच छिपे एक इम्पोस्टर की पहचान भी कहानी का हिस्सा होगी।

सप्ताह की अंतिम बड़ी रिलीज 30 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ होगी। यह एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी बॉसर जूनियर द्वारा राजकुमारी रोजालिना के अपहरण और अपने पिता बॉसर को छुड़ाने की कोशिश के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।


  • इस तरह नवंबर के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग पसंद के दर्शकों के लिए कई विकल्प उपलब्ध होंगे। खासकर क्राइम, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ‘द ट्रायल्स ऑफ कैरेन रीड’, ‘द हंटिंग वाइव्स 2’, ‘स्वीटपी 2’ और ‘दृश्यम 3’ प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

    Share:

  • इन्दौर: मशीनी दानव ने रौंद डाले आशियाने

    Mon Nov 23 , 2026
    इन्दौर। पिछले कई दिनों से कृष्णबाग क्षेत्र (Krishnabagh area) में मकान (homes) को तोड़ने की कार्रवाई (Demolition action) का मामला लगातार टलता जा रहा था और आखिरकार आज सुबह प्रशासन के साथ एसडीएम की अगुवाई में कई पुलिस अधिकारियों और निगम अफसरों के साथ-साथ करीब 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और निगमकर्मियों की टीम के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved