
जबलपुर। घमापुर थाना अंर्तगत चांदमारी की तलैया में रहने वाले एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की चांदमारी की तलैया के पास शुक्ला होटल के बाजू में रहने वाला 34 वर्षीय कपिल यादव ने 28 मई कि सुबह अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकों गंभीर हालत में मेडिकल लिजाया गया था। जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बीती रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थियों और किन कारणों से ऊठाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved