
कृषिमंत्री पटेल ने अपनी कार से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इंदौर। कल नेमावर रोड पर एक डम्पर ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें बैठे लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को यहां से तेज गति से निकलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। नेमावर रोड पर इन दिनों रेत के डम्परों की संख्या बढ़ती जा रही है और यहां बसों का संचालन भी शुरू हो चुका है। रेत के डम्पर इतने बेतरतीब तरीके से चलते हैं कि वे छोटे वाहनों को साइड नहीं देते और इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं। वहीं इस रोड पर नॉनस्टॉप यात्री बसें भी चलने लगी हैं, जो समय पर पहुंचने की जल्दी में तेज गति से चलती हंै और दुर्घटना का कारण बनती हैं। पिछले दिनों आचार्यश्री विद्यासागर संतों के साथ यहां से गुजर रहे थे और उनके साथ भी दुर्घटना होते-होते बची थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved