img-fluid

भोपाल में आज से 12 रूटों पर नहीं चल पाएंगे ई-रिक्शा, पार्किंग पर भी रहेगा प्रतिबंध

July 23, 2025

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) की स्कूलों (School) के बाद आज से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी (VIP) जगहों पर ई-रिक्शा (E-Rickshaws) चलाने और पार्किंग (Parking) पर प्रतिबंध है। दरअसल 27 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति (District Road Safety Committee) की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था।


इन सभी मार्गों को ट्रैफिक पुलिस ने दो पैमानों पर तय किया है। पहला ये कि इन सभी मार्गो पर नगर सेवा बाहन पहले से संचालित है। दूसरा यह कि इन सड़कों पर ई-रिक्शा की ज्यादा संख्या होने के कारण ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। दो दिन पहले ई-रिक्शा से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रतिबंध लगाया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्क करने वाले चालकों को समइाइश दी जाएगी। इसके बाद चालान होंगे।

Share:

  • सुबह उठे तो देखा कार ईंटों पर खड़ी है... चारों पहिए गायब

    Wed Jul 23 , 2025
    इंदौर। शहर (Indore) में वाहन चोरी (auto theft) की घटनाएं तो आम बात हैं। शहर में रोजाना एक दर्जन से अधिक गाडिय़ां चोरी हो रही हैं। तीन दिन में पुलिस (Police) ने दो गिरोह (Two gangs) को गिरफ्तार कर 50 चोरी की गाडिय़ां बरामद की हैं। लेकिन अब घर के बाहर गाड़ी खड़ी करना भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved