
इंदौर। एक युवक ने सुबह-सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। छोटी ग्वालटोली क्षेत्र के रहने वाले संजय नामक युवक को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। उसने सुबह चाय पी और फिर अपने कमरे में चला गया। बाद में वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। संजय की शादी नहीं हुई थी। वह वाटरप्रूफिंग का काम करता था। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है।
उधर एक अन्य घटना में नरवल के रहने वाले मनोज नामक युवक ने बाथरूम में बाथरूम क्लीनर पी लिया, जिसके चलते उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। परदेशीपुरा क्षेत्र के रहने वाले विकास नामक युवक को भी परिजन जहर खाने के चलते अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस बयान के बाद साफ होगा कि उसने क्यों और किन परिस्थितियों में जहर खाया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved