
डेस्क: म्यांमार में शनिवार (29 मार्च, 2025) को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आए घातक भूकंप के एक दिन बाद नेपीता में 5.1 तीव्रता के नए झटके महसूस किए गए.
म्यांमार की राजधानी नेपीता के पास दोपहर 2.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो 10 किलोमीटर की गहराई पर थे. हालांकि ताजा झटकों की वजह से नुकसान या किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है. नेपीता में ताजा भूकंप उस समय आया जब अधिकारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में लगे हैं, जबकि शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved