
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे भूकंप के झटके (Tremors of earthquake) महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने (Richter scale) पर भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज गई है। भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) से 303 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके में लगभग 1:15 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इसमें किसी जानमाल के नुकसान (damage to property) की सूचना नहीं मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved