img-fluid

High Blood Pressure को कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये चीजें

June 26, 2026

नई दिल्‍ली। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन (Hypertension) आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) होने पर नसों की दीवारों पर रक्त का दबाव बढ़ जाता है. अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो ये समस्या परेशानी का सबब बन सकती है.

आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर के आम करणों में से खराब लाइफस्‍टाइल और अनहेल्दी डाइट भी है. इससे हार्ट संबंधी समस्या बढ़ सकती है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट से नमक को कम कर देना चाहिए. क्योंकि नमक का ज्यादा सेवन इस समस्या को बढ़ा सकता है.



  • 1. हरी सब्जियां-
    हरी सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अपनी डाइट में पालक, गोभी, केल, सौंफ और लेट्यूस जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

    2. दही-
    दही का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. दही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती है. अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आप लो फैट दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

    3. कीवी-
    कीवी को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना कीवी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, कीवी का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.

    4. लहसुन-
    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल कना चाहिए. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने और हाई बीपी को मैनेज करने में मददगार है. आप सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन का सेवन कर सकते हैं.

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Jun 26 , 2026
    26 जून 2026 1. एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर औधा धरा, चारो ओर वह थाली फिरे मोती फिर भी न एक गिरे। उत्तर…आकाश 2. काला है पर कौआ नहीं, बेढब है पर हौवा नहीं, करे नाक से सारा काम, अब बतलाओ उसका नाम? उत्तर……हाथी 3. नये जमाने का बच्चा हूँ, पर एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved