
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद वार्ड में आज सुबह चरित्र संदेह के चलते एक सनकी पति ने पत्नि से विवाद करते हुए हसिये से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नि की लाश के पास बैठकर उसको गालियां दे रहा था। क्षेत्रीयजनों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी आरके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह आजाद वार्ड रेल फाटक के पास रहने वाले 45 वर्षीय महेश कोल ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी नंदनी कोल की गला काटकर हत्या कर दी। महेश कोल शराब पीने का आदि है और आए दिन चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी नंदनी के साथ वाद-विवाद करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि महेश ने पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी। आज सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved