img-fluid

पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन

November 13, 2022

भोपाल। भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के मार्गदर्शन में, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता के उपस्थिति में, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड-60 के पार्षद बी.शक्ति राव के नेतृत्व में भवानी चौक पर पश्चिम बंगाल के मंत्री तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरी का पुतला जलाकर की कार्यवाही की मांग गई।



बालिस्ता रावत ने कहा कि अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमान जनक टिप्पणी कर आदिवासी समाज एवं महिलाओं का अपमान किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से, अखिल गिरी को मंत्री एवं पार्टी से निष्कासित की मांग की है। पुतला दहन में राजाभोज पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सोनी, राजाभोज मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मोर्चा मंडल उपाध्यक्षगण राकेश रावत, आशीष धुर्वे, खिलान सिंह, मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत कुमरे, मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर राव, मोर्चा जिला मंत्री यशवंत तेकाम, मोर्चा गांधी नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमरे, तथा वीरेंद्र त्रिपाठी, सिद्धेश साहू, देवेंद्र मकोरिया (देवा) शिवाजी राव, रोहन तोमर, संदीप तेकाम, बुंदेल सिंह तेकाम, सतीश मालवीय एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पुरस्कार देगी मध्यप्रदेश सरकार

    Sun Nov 13 , 2022
    मुख्यमंत्री ने दिलाया सुपोषण का संकल्प-कोई बच्चा अंडरवेट न रहे भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष जिला स्तर पर भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान महिला-बाल विकास के मैदानी अमले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved