मुरैना (Morena)। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह मुरैना (Government Child Communication Home Murana) में रह रहे विधि विरुद्ध बालक दीवाल तोड़कर रविवार की शाम फरार हो गए। बाल सम्प्रेक्षण गृह (Children’s Communication Home) से एक साथ इतने बच्चे भागने का संभवतया यह पहला मामला है। मुरैना (Morena) शहर के बीचों बीच नैनागढ़ रोड़ पर स्थित शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह से रविवार की शाम 4 बजे 8 विधि विरुद्ध बालक भाग गए। इन बालकों ने बाथरूम की दीवाल तोड़ी और दीवाल के सहारे गृह की छत पर पहुंच। वहां से बाल सम्प्रेक्षण गृह के पीछे के हिस्से से होकर फरार हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved