img-fluid

इंदौर में आठ मास्टर प्लान की सडक़ें मानसून पूर्व हो जाएंगी तैयार

February 11, 2026

  • बाधाएं हटाने के लिए अफसरों को दिए निर्देश, तो ठेकेदारों से भी की चर्चा, बायपास पर फ्लायओवर निर्माण के चलते सर्विस रोड का काम रूका भी

इंदौर। मास्टर प्लान की 23 सडक़ का निर्माण नगर निगम केन्द्र से मिली साढ़े 400 करोड़ रुपए की राशि से कर रहा है। महीनों पहले कई सडक़ों के भूमिपूजन भी कर डाले, लेकिन एक भी सडक़ अभी तक नहीं बन सकी। अब दावा किया गया है कि आठ सडक़ों का निर्माण मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिसके चलते कल निगम इंजीनियरों, ठेकेदार कंसल्टेंट फर्म की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें चिन्हित कुछ सडक़ों की बाधाओं को हटाने और मई-जून तक काम पूरा करने के निर्देश जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने दिए। वहीं बायपास की सर्विस रोड चौड़ी करने का काम भी निगम नहीं कर पा रहा है, क्योंकि फ्लायओवर के चलते जगह उपलब्ध नहीं हो रही है।

अभी विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दो दिन पहले मास्टर प्लान की इन सडक़ों को लेकर बैठक बुलाई थी, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक, निगमायुक्त और अन्य मौजूद रहे। इसमें मंत्री विजयवर्गीय ने उन प्रमुख सडक़ों पर भी चर्चा की, जिनका निर्माण सिंहस्थ के मद्देनजर जरूरी है, जिसमें एमआर-10 से एमआर-12 को जोडऩे वाली लिंक रोड, टीसीएस से एमआर-5, सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल, एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 की लिंक रोड, भमोरी चौराहा से एमआर-10, एडवांस एकेडमी से रिंग रोड, अटल द्वार से वीर सावरकर प्रतिमा, छावनी पुल से एबी रोड, जीपीओ से सरवटे सहित अन्य सडक़ों पर चर्चा की गई। निगम के जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने कल पालिका प्लाजा स्थित दफ्तर में ठेकेदार फर्मों, इंजीनियरों, कंसल्टेंट की बैठक भी बुलाई।

राठौर के मुताबिक, खड़े गणपति से योजना 155 होते हुए टिगरिया बादशाह तक जो सडक़ बन रही है उसमें 15वीं वाहिनी बटालियन की जमीन में भी सीमांकन का काम किया जाना है। पिछले दिनों बटालियन के अधिकारियों ने ठेकेदार फर्म को काम नहीं करने दिया था, जिसके चलते अब उनके अधिकारियों से भी चर्चा करने का निर्णय लिया है और मंत्री जी से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस मामले में बटालियन के अधिकारियों से बात करें। इसी तरह इंदौर बायपास में राऊ सर्कल से डीपीएस स्कूल तक की सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाना है। इस संबंध में ठेकेदार फर्म ने बताया कि वर्तमान में नेशनल हाईवे द्वारा एमआर-10 के पास थ्री लेयर फ्लायओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते पूरा यातायात सर्विस रोड से ही गुजर रहा है। चूंकि यातायात का दबाव यहां पर अत्यधिक रहता है इसलिए सर्विस रोड कोचौड़ा करने का काम निगम कर ही नहीं पा रहा है। इसी तरह अन्नपूर्णा रोड, एमआर-4 सहित अन्य 7 से 8 सडक़ों के निर्माण मानसून पूर्व करने के दावे किए गए।

Share:

  • SIR की उल्टी गिनती शुरू, इंदौर में सिर्फ तीन प्रतिशत काम बाकी 

    Wed Feb 11 , 2026
    आज शाम तक लक्ष्य हासिल करने की संभावना, 2 लाख 65 हजार मतदाताओं का सत्यापन हुआ इंदौर। निर्वाचन विभाग द्वारा की जा रही एसआईआर की प्रक्रिया में इंदौर जिले ने तय लक्ष्य हासिल कर लिया है। सिर्फ3 प्रतिशत मामलों की सुनवाई बाकी है, जो आज शाम तक पूरी कर ली जाएगी। इंदौर जिले में मतदाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved