img-fluid

खंती में डूबने से आठ साल के मासूम की हुई मौत

November 03, 2020

भोपाल। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव अरवलिया में सोमवार शाम टायर खेल रहा मासूम खंती में डूब गया और उसकी जान चली गई। थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि 9 साल का नितिन पिता रामनारायण मैहर गांव अरविलया में रहता था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। नितिन गांव के चार साल के बच्चे के साथ बाइक का टायर चला रहा था। टायर चलाते समय वह खंती तक पहुंच गया। सड़क से लगी खंती में उसका टायर गिर गया। पूरी घटना मासूम देख रहा था। टायर गिरने के बाद नितिन ने टायर निकालने का प्रयास किया। टायर निकालते समय वह पानी में गिर गया। मासूम ने शोर मचाया तो पास ही स्थित झुग्गी से एक किशोरी निकली और उसने नितिन को पानी डूबते हुए देख लिया। उसने घटना की जानकारी अपने चाचा को दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव में घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय गोताखोर पहुंचे और नितिन को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि सभी लोग असफ ल हो गए। सूचना पर नितिन के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद ली, लेकिन गहरा पानी होने के कारण वह नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम से संपर्क कर गोताखोरों को बुलाया। शाम करीब 6 बजे सूचना मिलते ही गोताखोर मोहम्मद इमरान, शेख उल्ला, मोहम्मद आमिर और महजर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च और जीप के लाइट दिखाकर गोताखोरों को पानी में उतारा गया। गोताखोरों ने करीब तीस मिनट की मशक्कत के बाद नितिन का शव बाहर निकाल लिया।

Share:

  • धोखाधड़ी के फ रार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    Tue Nov 3 , 2020
    भोपाल। जमीन हड़पने संबंधी धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले डेढ़ साल से फ रार चल रहे जालसाज़ को जहांगीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण के चार अन्य फ रार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मुशीर अहमद पुत्र अब्दुल मालिक निवासी चर्च रोड जहांगीराबाद ने अपने पार्टनर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved