img-fluid

एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आंधी-तूफान में फंसा, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

May 07, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) का हेलीकॉप्टर (Helicopter) कल्याण के पास आंधी-तूफान में फंस गया। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना गुरुवार के दिन दोपहर के समय हुई। एकनाथ शिंदे शादी समारोह में जा रहे थे। उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण आगे नहीं जा सका। इसके बाद उन्होंने समारोह में जाने का फैसला बदल दिया।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर चौपर को आगे न ले जाने का फैसला किया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के एक महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई।


  • एकनाथ शिंदे पूरी तरह सुरक्षित
    मुरबाड इलाके में मौसम खराब होने के बाद आंधी-तूफान शुरू हो गया। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को वापस जुहू हेलीपैड पर उतारा गया। एकनाथ शिंदे और उनके साथ हेलीकॉप्टर में सवार सभी अधिकारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    Share:

  • हमारे सैन्यबलों के अद्वितीय साहस की मिसाल है ऑपरेशन सिंदूर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu May 7 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) हमारे सैन्यबलों के अद्वितीय साहस (Unparalleled Courage of our Armed Forces) की मिसाल है (Is an Example) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति को सलाम किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved