मुंबई (Mumbai)। टीवी (TV) से लेकर फिल्मों तक अपने कमाल के कंटेंट (amazing content) के लिए जाने जानें वाली कंटेंट क्वीन एकता आर कपूर (Ekta R Kapoor) ने अपनी शानदार करियर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एकता कपूर को न्यूयॉर्क में 51वें इंटरनेशनल एमी में जाने माने लेखक दीपक चोपड़ा ने ‘इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को हासिल करने वाली वह पहली महिला फिल्म निर्माता हैं।इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड एकता की ग्लोबल स्तर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ नया करने की काबिलियत को दर्शाता है। उनका पद्मश्री पुरस्कार भी इस क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता का प्रमाण है और वह महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। दर्शकों की पसंद और प्राथमिकताओं को समझने और उन्हें पूरा करने की उनकी प्रतिभा ने उन्हें एक दशक से अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे आगे रखा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved