
उज्जैन। कोरोना से लंबे समय के बाद एक की मौत हुई है तथा एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू भी मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. एच.पी. सोनानिया ने बताया कि इंदौर रोड स्थित अमरनाथ एवेन्यू में रहने वाले 38 वर्षीय एक युवक की पिछले 7 दिनों से तबीयत खराब थी। सुधार नहीं होने पर इंदौर में परिजनों ने उसकी स्वाइन फ्लू की जाँच कराई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि इसके साथ ही परिवार में उसकी पत्नी की भी जाँच कराई गई लेकिन वह नेगेटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आते ही कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई और यहाँ लगभग 90 लोगों के स्वाइन फ्लू की जाँच हेतु नमूने लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 8-10 लोगों में सर्दी-जुकाम के लक्षण मिले हैं। सभी मरीजों का उपचार शुरु कर दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved