
डेस्क। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल का फाइनल मैच 31 जनवरी को रॉड लेवर एरिना में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एरीना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना के बीच में खेला गया, जो सिर्फ तीन सेटों के अंदर ही खत्म हो गया। फैंस को उम्मीद थी कि एरीना सबालेंका का इस मैच में दबदबा देखने को मिलेगा, लेकिन इसके उलट वह एलिना रिबाकिना के सामने पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी और उन्हें फाइनल मैच में 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एलिना रिबाकिना कजाकिस्तान की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने में कामयाब हुई हैं। वहीं ये उनके करियर का सिर्फ दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है, जिसमें इससे पहले उन्होंने साल 2022 में विबंडल का खिताब जीता था।
एरीना सबालेंका और एलिना रिबाकिना के बीच खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले सेट को रिबाकिना 6-4 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहीं और मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में एरीना सबालेंका ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए रिबाकिना को कड़ी टक्कर दी और उसे 6-4 से जीतने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई थी, जिसमें सबालेंका अपनी लय को बरकरार रखने में कामयाब नहीं रह सकी और उन्हें 6-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही एलिना रिबाकिना इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved