img-fluid

सऊदी से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी, पाकिस्तान में की गई लैंडिंग

November 24, 2023

नई दिल्ली: इंडिगो के विमानों में तकनीकी समस्या के कारण कई बार इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती रहती है। हालांकि, इस बार विमान को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ गया है। इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने जानकारी दी है कि सउदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को पाकिस्तान के कराची में लैंड करवान पड़ा है।

दरअसल, इंडिगो का विमान जब जेद्दा से हैदराबाद आ रहा था तभी इसमें एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए विमान के कैप्टन ने फ्लाइट को कराची की ओर मोड़ दिया। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमान पाकिस्तान के कराची से रवाना हो गया और भारत के हैदराबाद में लैंडिंग की।


इंडिगो एयरलाइन कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान में जिस यात्री की तबीयत खराब हुई उसकी पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग के बाद डॉक्टर्स द्वारा देखभाल की गई थी। हालांकि, दुर्भाग्य से यात्री बच नहीं पाया और विमान के आगमन पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कुछ महीने पहले इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों के इंजन में एक ही दिन बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। कोलकाता से बैंगलुरु जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो एयरलाइंस के मदुरै-मुंबई फ्लाइट के इंजन में भी खराबी की खबर सामने आई थी।

Share:

  • AAP सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    Fri Nov 24 , 2023
    नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने गुरुवार को उनकी न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने संजय सिंह की नियमित जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved