
नई दिल्ली (New Delhi) । शमशाबाद एयरपोर्ट (Shamshabad Airport) पर इंडिगो (indigo) की बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Flight Emergency Landing) कराई गई. इंडिगो की फ्लाइट 6E897 सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण विमान को शमशाबाद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा. फ्लाइट में कुल 137 लोग सवार थे. सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करने की घोषणा की गई.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि सभी 137 यात्री सुरक्षित हैं. फ्लाइट ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी. इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद एक कार्गो प्लेन से एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद अलर्ट जारी कर उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया था. जांच के दौरान पता चला कि पक्षी के टकराने से प्लेन की विंडशील्ड में दरार आ गई थी. हालांकि, कुछ देर बाद प्लेन ने दोबारा उड़ान भरी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved