
भिंड। सोमवार सुबह एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलिकॉप्टर नयागांव थाना इलाके के जखमौली गांव के नजदीक सिंध नदी के बीहड़ में उतरा। इंडियन एयरफोर्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर को रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा। क्रू और हेलिकॉप्टर सेफ हैं। कुछ ही देर में ग्वालियर से एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को हटा दिया। SP मनीष खत्री ने बताया कि जानकारी मिलने पर नयागांव और उमरी थाने से पुलिस बल मौके के लिए भेजा गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved