
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा (Employees United Front) के बैनर तले 39 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आज से हड़ताल (strike) पर चले गए हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग लिपिक वर्ग, लघु वेतन कर्मचारी, शिक्षक संघ, पटवारी संघ, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कर्मचारी संघ सहित एक दिवसीय अवकाश लेकर 35 विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।
सभी विभागों मै एक साथ काम बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से मांगे रखे जाने के बावजूद भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। आज सिर्फ सरकार (Goverment) को चेतावनी देने के लिए एक दिवसीय बंद रखा गया है 11 सितंबर तक यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल (indefinite strike) पर चले जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved